राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है- और आगे भी लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है- और आगे भी लड़ते रहेंगे।

 लेख: कांग्रेस अध्यक्ष

      मल्लिकार्जुन खरगे के ट्वीट से लिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट के जरिये बयान जारी किये हैं। बयान में राहुल गांधी को लेकर बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी पर हमला किये हैं।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल, विजय माल्या और जतिन मेहता जैसे उद्योगपति मोदी के शरणागत भारत सरकार का पैसा लेकर विदेश भगे पर भी हमला बोले हैं।

 

उन्होंने लिखा है कि श्री राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। 

 

सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल "भाई", विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे  लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुँच गए।

 

भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, श्री राहुल गाँधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया।

 

भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं, और दूसरी तरफ़ मोदी जी की पार्टी भष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के "स्वच्छ भारत अभियान" के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती हैं।

 

कांग्रेस अध्यक्ष के इस ट्वीट के प्रतिक्रिया में कुछ लोगों अपना मत दिये हैं। लोग भी मोदी के इस कारनामें पर अचंभित होते हुए, मोदी के इस फैसला को गलत बताया है। लोगों ने लिखा है.....


देश अब मोदी जी की भष्टाचार पर दोहरी नीति बड़ी गहराई से जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनैतिक साज़िश से नहीं डरता। 

 

हम राजनैतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे। हमारे नेता श्री राहुल जी जितने सत्य बोलेंगे, बीजेपी उन पर उतना हि आक्रमण करती रहेगी। मगर राहुल जी बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं।

 

राहुल गांधी के द्वारा बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी और इनके आर्थीक मददगार गौतम अडानी के द्वारा 20,000 करोङ रुपये का किया गया घोटाला पर ऊँगली उठाने से मोदी के 56" सीने में खंजर की तरह चुभ गया।

 

इस बौखलाहट ने मोदी को ऊल-जलूल हरकतों की तरफ मति घुमा दी। अब मोदी का कोई पैंतरा काम नहीं आयेगा और हर तीर उल्टा पङेगा। देश राहुल से स्नेह करता हैं, क्योंकि वो हर देशवासी से प्यार करता है।

POPULAR POST

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !