कोचिंग संचालक की मौत का जिम्मेदार कौन? झूठी गवाही और साजिश के आरोपों में घिरे फैजल खान पर FIR की मांग।
कोचिंग संचालक की मौत का जिम्मेदार कौन? झूठी गवाही और साजिश के आरोपों में घिरे फैजल खान पर FIR की मांग। पटना / ब्यूरो रिपोर्ट/N5 शिक्षा जगत से लेकर कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद को एक कथित झूठी गवाही के आधार पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और उसके बाद सदमे व मानसिक तनाव के कारण उनके भाई व कोचिंग संचालक प्रिंस की असामयिक मृत्यु ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। अब इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी फैजल खान पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और उसे कानूनन अपराधी घोषित कर FIR दर्ज करने की मांग तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों क्षेत्र में हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद #KGS संचालक खान नामक व्यक्ति ने पुलिस के सामने बयान दिया कि इस गोलीबारी के पीछे ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद का हाथ था। फैजल खान #KGS की इस गवाही को आधार बनाकर #BiharPolice ने त्वरित कार्रवाई की और महज 4 घंटे के भीतर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई गिरफ्तारी और सम...